Breaking News
ganga ji

जिला गंगा समिति का गठन किया

ganga ji

बागेश्वर  (संवाददाता)। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत सरयू नदी के संरक्षण हेतु जनपद बागेश्वर में जिला गंगा समिति का गठन किया गया है। जिसमें अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बागेश्वर एवं कपकोट अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बागेश्वर व नगर पंचायत कपकोट नगर क्षेत्र के नोडल, जिला पंचायत राज अधिकारी बागेश्वर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों हेतु नोडल रहेंगे। जिन ग्राम पंचायतों के किनारों या बीच से होकर सरयू नदी प्रवाहित होती है, ऐसी ग्राम पंचायतों से संबन्धित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। परियोजना प्रबंधक स्वजल बागेश्वर जिला गंगा समिति के द्वारा किए गए क्रियाकलापों एवं गतिविधियों को एकत्रित कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजने एवं सूचना आदान-प्रदान करने संबंधी नोडल रहेंगे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply