Breaking News
jai ram thakur

हिमाचल के मुख्यमंत्री निजी दौरे पर पहुंचे मसूरी

jai ram thakur

देहरादून (संवाददाता)। गुरूवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने निजी दौरे पर परिवार के साथ मसूरी पहुंच गये। गुरूवार को दोपहर बाद सड़क मार्ग से मसूरी पहुंचे जयराम ठाकुर का एसडीएम गोपाल राम बिनवाल व प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया साथ ही सवाय होटल पहुंचने पर आर्मी बैंड की मधुर धुन बजाकर उनका स्वागत किया गया। वे मसूरी में दो दिन रूकेंगे और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठायेंगे। विधायक गणेश जोशी के अस्वस्थ्य होने पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने होटल पहुंचकर उनसे मुलाकात की व उपहार देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विधायक गणेश जोशी के अस्स्थ्य होने पर वह नहीं आ पाये वे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए शुक्रवार को मसूरी आयेंगे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply