Breaking News
Free Pathology Tests

24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा

Free Pathology Tests

देहरादून  (संवाददाता)। दून अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन को 100 लैब टेक्नीशियनों की तैनाती का प्रस्ताव प्रबंधन ने भेजा है। दून अस्पताल के एमएस डा. केके टम्टा ने बताया कि अस्पताल में अभी केवल 14 लैब टेक्नीशियन है। जबकि यहां पर रोजाना 300 से 400 पैथोलॉजी जांच होती हैं। बताया कि अब तक केवल 12:30 बजे जांच को सैंपल लिये जाते हैं। लेकिन लैब टेक्नीशियनों की तैनाती होने से यहां पर 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा शुरू की जाएगी। जिससे ओपीडी एवं भर्ती होने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्हें इमरजेंसी में भी निजी लैबों पर महंगी जांच नहीं करानी पड़ेगी।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply