Breaking News
school rally

स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली

school rally

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। सोर्स सेग्रिगेशन सप्ताह के समापन पर स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सोर्स सेग्रिगेशन के तहत सूखा एवं गीले कूड़े के निस्तारण की जानकारी दी। रैली विद्या मंदिर श्रीकोट से पेट्रोल पंप, राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट से होते हुए विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुई। रैली में राउमावि श्रीकोट गंगानाली, ओमकारानंद हाईस्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन में सभासद विभोर बहुगुणा, संजय कुमार फौजी, तहसीलदार सुनील राज, स्टॉप टीयर्स संस्था के प्रमोद बमराड़ा, अनुराग चमोली, उत्तम राणा, सौम्य, सौरभ, शिक्षक हरीश लिंगवाल, नीलम, लोकेंद्र अण्थ्वाल, अखिलेश शुक्ला, सुदर्शन कुंवर, कुलदीप, सुरेश गैरोला, धन सिंह, पुरूषोत्तम गैरोला, विनोद जोशी, मुकेश नेगी, सृजानंद आदि ने सहयोग दिया।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply