Breaking News
jcb43

अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्यवाही लगातार जारी

jcb43

देहरादून (संवाददाता)। भले ही राजधानी दून की सड़कों और बाजारों में पसरा अतिक्रमण कभी खत्म न हो लेकिन अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्यवाही लगातार जारी है। आज भी निगम के कर्मचारी अपने लाव लश्कर के साथ पल्टन बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे जहंा उन्होने सड़कों पर डिस्पले किये गये सामान को बटोर कर वाहनों में लादा वहीं एक दुकानदार के साथ उनकी भिंड़त हो गयी। नगर निगम की टीम ने आज सुबह कोतवाली के आस—पास पल्टन बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के आने की सूचना मिलते ही हालांकि दुकानदारों ने अपना सामान समेटना खुद ही शुरू कर दिया था लेकिन इस टीम को जहंा भी दुकानों के सामने अतिक्रमण दिखा उसके खिलाफ कार्यवाही की। टीम द्वारा कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। वहीं उन्हे नोटिस भी थमा दिये गये।
इस बीच कोतवाली के पास एक गली के सामने टीनशेड बनाकर दुकान चला रहे दुकानदार के खिलाफ जब टीम ने कार्यवाही की तो उनकी दुकानदार के साथ झड़प हो गयी। दुकानदार का कहना था कि उसके पास कोर्ट के स्टे आर्डर है। वह उनकी दुकान को नहीं तोड़ सकते। जिसके जवाब में निगम अधिकारियों ने दुकानदार से कोर्ट के आदेश दिखाने को कहा। निगम अधिकारियों का कहना है कि वह भी कोर्ट के आदेश पर ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रहे है। उन्होने कहा कि अगर उनके पास कोर्ट का कोई आर्डर है तो वह जिलाधिकारी के पास जाये और आर्डर दिखाकर उनसे लिखवा कर लाये कि उसकी दुकान को नहीं हटाया जाये। निगम के अधिकारियों ने दुकान दार से कहा कि उसे वह दो घंटे यानि तीन बजे तक का समय दे रहे है अगर उन्होने तीन बजे तक डीएम से लिखवा कर नहीं दिया तो तीन बजे बाद उसकी दुकान को हटवा दिया जायेगा।
यहां यह उल्लेखनीय है कि पल्टन बाजार सहित पूरे दून में महीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी है लेकिन आगे आगे अतिक्रमण हटाने वाली टीम होती है और उनके पीछे अतिक्रमण कारी दोबारा फिर अतिक्रमण कर लेते है। जिसके कारण स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply