Breaking News
768798778

गैरसैंण राजधानी बनने से रुकेगा पलायन

768798778

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। उत्तराखंड युवा शक्ति संगठन की देहरादून से शुरू हुई गैरसैंण राजधानी संकल्प पदयात्रा शनिवार को श्रीनगर पहुंची। इस दौरान जीएमवीएन सभागार श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के अध्यक्ष राकेशनाथ ने कहा कि दस सितंबर को देहरादून से शुरू हुई गैरसैंण राजधानी संकल्प पदयात्रा गैरसैंण में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण स्थायी राजधानी बनने से पहाड़ के युवाओं को जहां रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं गांवों से हो रहे पलायन पर भी काफी हद तक रोक लगेगी। देहरादून में राजधानी होने से पहाड़ का विकास थम गया है। 19 साल बाद भी पहाड़ की जनता की मूलभूत समस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा के दौरान क्षेत्र की जनता की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। स्थायी राजधानी बनाने को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन भी प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए संगठन की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की श्रृंखला जारी रहेगी। विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाकर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश, प्रेमप्रकाश, ध्यान सिंह रावत, प्रकाश रावत, समर, रघुवीर सिंह, श्यामसुंदर, बहादुर सिंह मेहरा, मंचवीर, भरत सिंह नेगी, मोहन कुमार आदि पदयात्री भी पत्रकार वार्ता में मौजूद थे। 

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply