Breaking News
cricket 45

हिमाचल ने हैदराबाद को 147 रनों से हराया

cricket 45

देहरादून (संवाददाता)। बीसीसीआई पुरुष अंडर-23 वनडे ट्राफी एलिट ग्रुप सी में शुक्रवार को तनुष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर हुए मैच में हिमाचल ने हैदराबाद पर 147 रन से एक तरफ जीता दर्ज की। हैदराबाद को 247 का रन का लक्ष्य देकर हिमाचल ने 99 रन पर ढेर कर दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर हिमाचल को बल्लेबाजी के लि बुलाया। हिमाचल ने छह रन के स्कोर पर सिद्धांत पुरोहित (0 रन ) का विकेट गंवाने के बाद शानदार तरीके से पारी को आगे बढ़ाया। टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 246 रन बनाए। नितिन शर्मा ने 75 रन, रवि ठाकुर ने 45 की शानदार पारी खेली। हैदराबाद के लिए कार्तिकेय, सिद्धांतम राज और सी यादव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदाराबाद की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसे बाद भी नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। पूरी टीम 27.1 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। हिमाचल के लिए अपूर्व वालिया ने तीन, अर्पित गुलेरिया, वैभव अरोड़ा और आयुष जामवाल ने दो-दो विकेट लिए।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply