Breaking News
ghhghj 898798

चंडीगढ़ से कर्णप्रयाग बस सेवा शुरू

ghhghj 898798

ऋ षिकेष (संवाददाता)। अब चंडीगढ़ से सीधे कर्णप्रयाग जा सकेंगे। रास्ते में बस बदलने की जरूरत नहीं होगी। ऋषिकेश रोडवेज डिपो ने इस नए रूट पर बस सेवा शुरू की है। सेवा नियमित है और चंडीगढ़ से रात 9.30 बजे रवाना होगी। कर्णप्रयाग के लिए चंडीगढ़ से सीधी बस सेवा की मांग पिछले काफी समय से उठ रही थी। बस की कमी से नए रूट पर सेवा शुरू नहीं हुई। अब ऋषिकेश रोडवेज डिपो को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की ओर से 10 नई बसें मिलने से नई सेवा के आरंभ होने का रास्ता साफ हो गया।ऋषिकेश डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीके भारती ने बताया कि चंडीगढ़ से कर्णप्रयाग के लिए सीधी सेवा शुरू की है। बताया कि 166 व्हील बेस की 34 सीटर बस चंडीगढ़ से रात साढ़े नौ बजे रवाना होगी। तड़के 3 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। करीब एक घंटा विश्राम के बाद यहां से तड़के 4 बजे कर्णप्रयाग के लिए रवाना होगी। दोपहर 12 बजे कर्णप्रयाग में सवारियों को उतारने के बाद दोपहर एक बजे वापस लौटेगी।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply