Breaking News
nehru birthday

कांग्रेस ने धूमधाम से मनायी नेहरू जयंती

nehru birthday

हरिद्वार (संवाददाता)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री डॉ.संजय पालीवाल तथा पूर्व विधायक रामयश सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जो स्वप्न पंडित नेहरू ने संजोए थे, आज की वर्तमान सरकार ने उसे खंड-खंड कर दिया। देश आजाद होने पर उन्होंने रोजगार के लिए जगह-जगह कारखाने लगाए, जिससे लोगों को रोजगार मिला, परंतु वर्तमान भाजपा सरकार ने सभी कारखाने बंद कराने का कार्य किया। जिससे करोड़ों लोग बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आज बच्चों को शुरू से ही नशे की आदत डाली जा रही है। उनका बचपन छीन लिया गया तथा उनको नशे का आदि बनाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में खुलेआम नशा उपलब्ध हो रहा है। वर्तमान सरकार इसे रोकने में निरंकुश साबित हुई है। शहर के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर शराब के ठेके खोले गए हैं। श्रमिक नेता जटाशंकर श्रीवास्तव और पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि आज की भाजपा सरकार का ध्यान बच्चों के विकास की ओर नहीं है सिर्फ सरकार अपना विकास चाहती है। कार्यक्रम में नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मायापुर अध्यक्ष रवि कश्यप, पार्षदों में जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन, सोहेल कुरैशी समेत शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र, महंत श्याम पुरी, सतीश दावडे, बीपी चौहान, राजेंद्र बालियान, गोविंद बिष्ट, विवेक भूषण, गार्गी राय, रईस अब्बासी, ओमप्रकाश शर्मा, तेजपाल सिंह, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, हरद्वारीलाल, कपिल पाराशर,अनिल शर्मा, अमन अरोड़ा, संदीप गौड़ आदि शामिल थे।
0

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply