Breaking News
6768897687 8788

खेल महाकुंभ: वॉलीबाल प्रतियोगिता में नत्थनपुर को दोहरा खिताब

6768897687 8788

देहरादून (संवाददाता)। खेल महाकुंभ के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में नत्थनपुर ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में दोहरा खिताब जीतने में सफलता हासिल की। पीआरडी ग्राउंड में रविवार को अंडर-17 बालक वर्ग में नत्थनपुर ने मालदेवता को 21-18, 17-21, 15-8 के अंतर से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में एमकेपी ने सुभाष चंद्र बोस एकेडमी को 25-8, 25-17 के अंतर से हराया। अंडर-21 बालिका वर्ग में नत्थनपुर ने आमवाला को 21-11, 21-9 के अंतर से हराकर खिताब जीता। जबकि नेहरुग्राम की टीम तीसरे स्थान पर रही। फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में एसजीआरआर ने नेहरुग्राम को 5-3 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 बालिका वर्ग में हिम ज्योति स्कूल ने पवेलियन गर्ल्स को 1-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कापड़ी, जयपाल नकोटी, सीपी डंडरियाल, विमल रावत, अजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply