Breaking News
ganga svach 354

गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाने पर दिया जोर

ganga svach 354

उत्तरकाशी (संवाददाता)। स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज श्रीकालखाल में पानी के संचय और संरक्षण पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने ‘पानी रे पानी तेरा रंग कैसा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा की व्यथा और इसे स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के उपाय व्यक्त किए।राइंका श्रीकालखाल में गत मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य रामपति ने छात्र-छात्राओं को गंगा के महत्व और इसकी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुरक्षा रावत ने छात्र-छात्राओं को स्पर्श गंगा तथा नमामि गंगे अभियान के बारे में बताया। इस मौके पर शिक्षिका पूजा नेगी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने ‘पानी रे पानी तेरा रंग कैसा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। जिसमें सपना, मानसी, गणेश, आर्यन, अभिषेक, आशीष, खुशी, आजाद ने अभिनय कर जल की महत्ता को बताया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल, नैपड़ के प्रधान माता प्रसाद भट्ट, पूजा चमोली, मकानी भंडारी, सुकर देई, कुलदीप पंवार, बलवीर रावत, विजेंद्र बिष्ट, राकेश भट्ट, सबज कुमार, राजेश लाल आदि मौजूद थे।

Check Also

टनल हादसे पर सीएम धामी अलर्ट, मजदूरों की सुरक्षा के लिए पूरी मशीनरी मैदान में

चमोली THDC टनल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति पर नजर बनाए …

Leave a Reply