Breaking News
sports3455

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन हॉल परेड ग्राउण्ड में 19वीं उत्तराखण्ड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप- 2020 का किया शुभारम्भ

sports3455

देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को बैडमिंटन हॉल परेड ग्राउण्ड देहरादून में 19वीं उत्तराखण्ड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप- 2020 का शुभारम्भ किया। 19 से 21 जनवरी तक तीन दिन चलने वाली इस चैंपियनशिप में राज्य के सभी 13 जनपदों से 200 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस चैंपियनशिप की विजयी टीम आगामी फरवरी के अन्तिम सप्ताह में जयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वस्थ मन एवं शरीर के लिए खेलना जरूरी है। सभी को अपनी दिनचर्या में एक घण्टा खेल के लिए अवश्य निकालना चाहिए। खेल न सिर्फ हमारे अंदर स्फूर्ति लाता है बल्कि हमारे अंदर कुछ हासिल करने का जुनून भी पैदा करता है। उन्होंने इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देने को कहा। खेल के प्रति खिलाड़ियों का समर्पण भाव होना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने बैडमिंटन कोर्ट में उतरकर चैंपियनशिप का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डीजी कानून एवं व्यवस्था श्री अशोक कुमार, आईजी कुम्भ मेला श्री संजय गुंज्याल, डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एस. सी विरमानी एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply