Breaking News

भारी भरकम बिजली के बिल आने से उपभोक्ता परेशान

Image result for भारी भरकम बिजली के बिल आने से उपभोक्ता परेशान

पौड़ी (संवाददाता)। पैठाणी व कंडारस्यूं क्षेत्र के कई गांवों में 1 साल से बिजली के बिल नहीं आने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जल्द समस्या के हल की मांग उठाई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बिल समय पर नहीं आने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक साथ भारीभरकम बिल आने से उपभोक्ताओं को आर्थिकी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य टीला गणेश राठी, बीडीसी सदस्य पिनाकोट डबल सिंह, सतपाल नेगी, देवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि खंडमल्ला, डोबरी, खंडतल्ला, टीला, स्योली, पिनाकोट, डांगी, पैठाणी के साथ ही कई गांवों में पिछले लंबे समय से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल समय पर नहीं मिल पा रहे है। जिससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों द्वारा समय पर उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिलने पर एक साथ भारी भरकम बिल जमा करना पड़ रहा है। बताया कि कई गांवों में एक साल तो कई गांवों में 6 महीने में बिल आ रहे है। इधर, विभाग के एसडीओ आरपी नौटियाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जानकारी लेकर जल्द समस्या को हल कर लिया जाएगा।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …

Leave a Reply