Breaking News

किसानों को दी नई कृषि तकनीक की जानकारी

Image result for किसानों को दी नई कृषि तकनीक की जानकारी

उत्तरकाशी (आरएनएस)। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) एवं रेणुका समिति की ओर से ब्रहमखाल क्षेत्र के 25 किसानों को मोरी ओर पुरोला क्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जहां किसानों को नई कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।रेणुका समिति के संदीप उनियाल ने बताया कि ब्रह्मखाल क्षेत्र के 25 किसानों को मोरी ओर पुरोला क्षेत्र का तीन दिवसीय भ्रमण कराया गया। जिसमें किसानों ने पुरोला प्रखंड के खलाडी गांव में प्रगतिशील किसान युद्धवीर सिंह रावत तथा नेत्री गांव के बिजेंद्र सिंह राणा के खेत बागीचों में जाकर नई कृषि तकनीकों की जानकारी हासिल की। यहां उन्हें फार्म मशीनरी बैंक, टपक सिंचाई, छिडकाव सिंचाई के फायदे दिखाई दिए। किसानों ने मोरी प्रंखड में कोका कोला कंपनी द्वारा लगाए गए बगीचे का भ्रमण भी किया। इस मौके पर त्रेपन सिंह, विशन सिंह, सीता देवी, विशना देवी, प्रदीप चंद, मदन भटट, दिनेश भटट, राधेकृष्ण उनियाल, दिगंबर आदि किसान मौजूद थे।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …

Leave a Reply