Breaking News
general obc 5456

श्रीनगर में बारिश में भी धरने पर डटे रहे जनरल ओबीसी कर्मी

general obc 5456

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंपालाइज एसोसिएशन के बैनर तले जनरल ओबीसी कर्मी 12वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत तहसील परिसर में भारी बारिश के बावजूद धरना प्रदर्शन पर डटे रहे। इधर बेस चिकित्सालय में जनरल ओबीसी कर्मियों ने आंदोलन के समर्थन में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य संयोजक जिला पौड़ी सीताराम पोखरियाल ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने सरकार के रवैए पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। एसोसिएशन के गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने आंदोलन को गति देने की बात कही। संचालन मनोज भण्डारी ने किया। इस मौके पर प्रेम चंद्र ध्यानी, दिनेश गौड़, दीपक गैरोला, नरेंद्र सिंह नेगी, पूजा नेगी, सुधीर डंगवाल, राकेश रावत, भानु प्रताप सिंह, सुदेश जुगराण, रघुवीर सिंह रमोला, विवेक पुरोहित, नरेंद्र सिंह बिष्ट, देवानंद बहुगुणा, शंकर कैंथुला, सौरभ नौटियाल, हेमंती देवी, अरूण उनियाल, आशाराम पुरी, अनिल नैथानी, राजेंद्र चौहान, ममता नेगी, श्रीकृष्ण उनियाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply