Breaking News
5445dd

लोगों ने घरों में अदा की ईद की नमाज

5445dd

विकासनगर (संवाददाता)। पछुवादून में ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी से मनाया गया। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। हालांकि, कोरोना से बचाव को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों की बजाय घरों में ही ईद की नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआएं मांगी। रविवार को चांद दिखाई देने के बाद सोमवार को क्षेत्र में सादगी से ईद का त्योहार मना। कोरोना संकट के बीच लोगों ने घरों में रहकर ही ईद की नमाज पढ़ी। पहली बार ईद की रौनक कोरोना को लेकर फीकी रही। लोगों ने ने घरों में ही परिवारों के साथ नमाज अदा कर देश में अमन- चैन और कोरोना संकट से निजात की दुआएं मांगी। लोगों ने सोशल मीडिया से भी एक दूसरे से ईद की बधाइयां दी। क्षेत्र में सोमवार को पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कोरोना संकट के बीच विकासनगर, सहसपुर, हरबर्टपुर, सेलाकुई, धर्मावाला, डाकपत्थर, कुल्हाल, सभावाला आदि थाना, चौकियों के जवान दिनभर गश्त पर रहे। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि कोरोना से बचाव को ईद पर पुलिस को विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गये हैं। पशु पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्थाकेदारावाला गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ईद पर नेक कार्य कर समाज को दिशा दिखाने का काम किया है। कार्यकर्ताओं ने ईद की नमाज के बाद चांदपुर गांव के समीप जंगल में सूखे तालाब में पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करवाई। उन्होंने स्वयं के खर्च पर टैंकरों के माध्यम से तालाब में पानी भरवाया। जिससे जंगल के पशु और पक्षी अपनी प्यास बुझा सकेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल, फिरोज खान, अब्दुल हसन, इल्ताफ, जावेद अली आदि ने वन विभाग से भी पशु और पक्षियों के लिए जंगलों में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply