Breaking News
115723306 2301792093449360 8506165835570576575 o

फिल्म निर्माता एवं निर्देशक ने मुख्यमंत्री से की भेंट

115723306 2301792093449360 8506165835570576575 o

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक श्री विशाल भारद्वाज एवं श्रीमती रेखा भारद्वाज ने भेंट की। श्री विशाल भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म निर्माण के लिए फिल्म निर्माताओं एवं अभिनेताओं को आकर्षित कर रहा है। उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य एवं देवभूमि का स्वरूप लोगों को बहुत आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य से फिल्म के क्षेत्र में लोगों को लाने के लिए फिल्म एजुकेशन की ओर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखण्ड में भी एफटीआई की तर्ज पर कोई इंस्टीट्यूट खोला जाय तो, यहां के युवाओं का भविष्य फिल्म के क्षेत्र में उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि लोगों का फिल्म जगत में कार्य करने के लिए रूझान बढ़े इसके लिए राज्य में किसी यूनिवर्सिटी में फिल्म प्रोडक्सन और फिल्मों से संबिधित सभी जानकारियों के लिए कक्षाएं शुरू की जाय तो इसके आने वाले समय में काफी सकारात्मक परिणाम होंगे। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्म फेस्टिवल करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में फिल्मकारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए फिल्म पाॅलिसी बनाई गई है। उन्होंने उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी श्री के.एस. चौहान को निर्देश दिये कि मसूरी फिल्म काॅन्क्लेव में आये सुझावों पर जल्द संसोधित पाॅलिसी बनाकर प्रस्तुत की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी में फिल्म के निर्माण एवं अन्य पहलुओं से संबधित कक्षाओं का अच्छा सुझाव है। दून विश्वविद्यालय में इसके लिए इन्फ्रास्टक्चर विकसित करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ फैकल्टी की नियुक्ति के साथ ही गैस्ट फैकल्टी जो फिल्म जगत के अनुभवी लोग हैं, उनसे सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड-१९ की वजह से अभी राज्य में फिल्म फेस्टिवल कराना संभव नहीं होगा। कोविड का प्रभाव खत्म होने के बाद इस पर विचार किया जायेगा।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply