Breaking News
maharaj

राम जन्म भूमि आन्दोलन के दौरान कार सेवकों का एक महत्वपूर्ण योगदान:सतपाल महाराज

maharaj

देहरादून। हम सब लोग इतिहास पड़ते हैं पर कुछ लोग वो होते हैं जो इतिहास लिखते हैं। आप सब लोग इतिहास बनाने वालों में से हैं। आपने राम जन्म भूमि आन्दोलन के दौरान कार सेवा कर एक इतिहास बनाया है। यह बात एक कार्यक्रम में श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन से जुड़े श्रीराम कार सेवकों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही।
श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले श्रीराम कार सेवकों के सम्मान के लिए आज एक कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के सुभाष रोड स्थित आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रीराम कार सेवकों ने प्रतिभाग करने के साथ-साथ अपने संस्मरण भी सुनाये। श्रीराम कार सेवक मिलन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए महाराज ने समस्त उपस्थित कार सेवकों को सम्बोधित करते कहा कि आपने श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन के दौरान कार सेवा करके श्रीराम मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर इतिहास बनाया है। जिसे भावी पीढी आगे चलकर इसका इतिहास पड़ेगी।
महाराज ने कहा कि श्रीराम की अगाध शक्ति है। श्रीराम सारी सम्भावनाओं को लेकर पैदा हुए हैं। मनुष्य जहां तक पहुंच सकता है मानव से लेकर अध्यात्म तक सारी शक्तियों को लेकर श्रीराम पैदा हुए हैं। श्रीराम का चरित्र निर्विकार, निष्छल, एवं सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा है। महाराज ने कहा कि जब श्रीराम आयोध्या की सीमा को पार करके आगे बढ़ते हैं तो राम का रूपान्तरण हो जाता है, वह इतनी सक्षमता पाते हैं कि वह सुग्रीव को गले लगाते हैं, हनुमान को प्रेम करते हैं, केवट और सबरी को हृदय से लगाते हैं। इससे स्पष्ट है कि निश्चित रूप से भगवान श्रीराम अपने आप में बहुत ही शक्तिबुद्ध हैं। महाराज ने कहा की आप सभी के प्रयासों और संघर्षों के परिणाम स्वरूप आज श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य श्रीराम मन्दिर का निर्माण सम्भव हो पाया है। इसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा निश्चित रूप से श्रीराम मन्दिर विश्व में एक इतिहास बनेगा। आप सभी के त्याग और तपस्या के परिणाम स्वरूप शीघ्र की हमें भव्य श्रीराम मन्दिर के साक्षात दर्शन हो पायेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री रविदेव आनन्द ने कहा कि सभी कार सेवकों ने श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन में बढ़-चढकर भाग लिया था जिसके कारण आज यह कार्य सम्भव हो पाया है। उक्त मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक हरवंश कपूर ने भी अपने विचार रखे।

Check Also

From Curiosity to Cosmos: International Lecture Series ‘Voyage through the Cosmos’ Concludes, Bringing Global Science to Rural Classrooms

Ranikhet, Almora (Uttarakhand) -In a remarkable confluence of curiosity, knowledge, and global collaboration, the week-long …

Leave a Reply