Breaking News
bjp 88

भाजपा नीत राजग सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाकर इतिहास रचा : मोदी

bjp 88

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि देश के छोटे किसान जोकि 86 प्रतिशत हैं, को कृषि सुधारों से सबसे ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कई दशकों तक किसानों, श्रमिकों के लिए खोखले नारे दिए गये। किसान और श्रमिक के नाम पर देश में, राज्यों में अनेक बार सरकारें बनीं लेकिन उन्हें मिला क्या? सिर्फ वादों और कानूनों का एक उलझा हुआ जाल। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाकर इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कृषि सुधारों और इससे होने वाले फायदों का संदेश किसानों तक ले जाने को कहा।

Check Also

धराली-हर्षिल गंगा घाटी में आपदा राहत कार्य में स्काउट गाइड का सराहनीय योगदान

उत्तरकाशी (धराली)।  दिनांक 5 अगस्त 2025 को धराली-हर्षिल गंगा के ऊपरी घाटी क्षेत्र में आई …

Leave a Reply