Breaking News

भाजपा महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है-रेखा वर्मा

No description available.

देहरादून । भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा महानगर देहरादून के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक ली। इस अवसर पर भाजपा सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र की श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार द्वारा महिला हितों व महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेको महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं। इसका लाभ सभी को प्राप्त हो इसके लिए महिला मोर्चा की कार्यकार्तियों को योजनाओं का लाभ घर घर पहुचाने के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी को महिलाओं को सशक्त करने के एक जुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड के द्वारा कोरोना काल मे लॉक डाउन के दौरान किये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकार्तियों ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए सेवा के कार्य किये हैं । श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में बहुत अच्छा संगठन है और सभी कार्यकर्ता बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं ।

No description available.

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए जुटने के लिये कहा।  उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है महिला मोर्चा बूथ लेवल से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक कार्य कर रही हैं। भाजपा महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है । प्रदेश कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमली भट्ट के द्वारा की गई । कार्यक्रम में सभी मंडलों की मंडल अध्यक्ष एवं पूरी महानगर कार्यकारिणी महानगर में रहने वाले प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रेखा वर्मा के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम के साथ किया गया।  इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अनु कक्कड़ उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, कंचन ठाकुर, मंत्री बदंना ठाकुर, बबीता सहोत्रा, महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट सुमन कुमार सिंह , पुष्पा बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहें।

रितु मित्रा
मीडिया प्रभारी
भाजपा महिला मोर्चा
उत्तराखंड

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply