Breaking News

कुम्भ मेले के लिए मोबाईल एटीएम की सुविधा शुरू

No description available.

हरिद्वारदेहरादून (सूचना विभाग) : मेला अधिकारी दीपक रावत ने आज आज मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) परिसर में मोबाइल ए0टी0एम0 वैन का रिबन काटकर शुभारम किया। मेलाधिकारी ने मोबाइल ए0टी0एम0 वैन के सम्बन्ध में कहा कि कुम्भ मेले में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होगा। अगर श्रद्धालुओं को नकदी की आवश्यकता होती है, तो वे मोबाइल ए0टी0एम0 वैन से नकदी की निकासी आसानी से ऐसे जगहों से भी कर सकते हैं, जहां बैंक या ए0टी0एम0 स्थापित नहीं हैं। मेला क्षेत्र में इन्हें अच्छी लोकेशन में रखा जाएगा और रात्रि में भी सुरक्षा की व्यवस्था होगी। इस अवसर पर स्टेट बैंक के अधिकारियों ने मेलाधिकारी को योनो एप की प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया कि यह एप काफी सुरक्षित है, रूपये आहरण करने के लिये ए0टी0एम0 कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है, केवल मोबाइल फोन होना चाहिये। इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, स्टेट बैंक आफ इण्डिया के ए0जी0एम0, श्री एन0के0 शर्मा, श्रीमती रूबि मिश्रा, मुख्य प्रबन्धक श्री प्रदीप सिंह, प्रबन्धक, श्री राहुल कुमार, श्री संजय हाण्डा आदि उपस्थित थे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply