Breaking News
nwn 1

हरियाली का पर्व हरेला सुख और समृद्धि का पर्व हैःमुख्यमंत्री

nwn 1

देहरादून (सू.ब्यूरो)। ‘‘हरियाली का पर्व हरेला सुख और समृद्धि का पर्व है’’ हरेला, संग्राद तथा श्रावण मास की शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वसुंधरा वेडिंग पॉइंट बालावाला में भारी जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि राज्य व देश को सबसे अधिक नुकसान भ्रष्टाचार से है। भ्रष्टाचार का समूल नाश करने के लिए हमें उच्च स्तर से भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक गौमुख से गंगा स्वच्छ नहीं होगी तब तक गंगा को पूरी तरह से स्वच्छ नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय राज्य का गोमुख है। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। राजनीतिक विद्वेष की भावना से कोई कार्य नहीं किया जाएगा। कोई भी कार्यवाही ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी। पिछले 100 दिनों में राज्य के भविष्य का रोड मैप तैयार किया गया है। हम भ्रष्टाचार को लीकेज नहीं चोरी और डकैती मानते हैं। यदि हमने भ्रष्टाचार की लीकेज को रोक दिया तो राज्य की विकास की बहुत बड़ी बाधा दूर हो जाएगी। अवैध खनन के मामलों में पिछले दिनों लगभग 44 अवैध क्रेशर जब्त किए गए। अब राज्य को एक फैशन डिजाइनिंग का संस्थान, प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, हॉस्पिटैलिटी यूनिवर्सिटी, चार धाम प्रोजेक्ट, कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट, मिल चुका है। हाल ही में राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री जी के केदारनाथ तथा बद्रीनाथ यात्रा पर आने से देश और दुनिया में चार धाम यात्रा के प्रति उत्साहपूर्ण संदेश गया है। इस वर्ष अभी तक मात्र 41 दिनों में इतनी अधिक संख्या में पर्यटक आ चुके हैं जितने पिछले पूरे वर्ष में आए थे। यह सब राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ यात्रा के परिणाम स्वरुप जीरो बजट में हुआ है। राज्य में हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है। केंद्र सरकार से राज्य सरकार को पूरा सहयोग मिल रहा है। हम सभी क्षेत्रों में बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।  

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply