Breaking News
nwnnn

डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर खाया मिड-डे-मील

nwnnn

रुद्रप्रयाग (नेशनल  वार्ता ब्यूरो) । रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल जनता के साथ साथ अब स्कूली बच्चों को भी भाने लगे हैं। गुरुवार को वह प्राथमिक विद्यालय डोभा पहुंचे। यहां बच्चों को एक पैकेट टॉफी बांटी और फिर उनके साथ बैठकर मिड-डे-मील भी खाया। गुरूवार सुबह आठ बजे डीएम मंगेश घिल्डियाल कलक्ट्रेट से बिना कुछ बताए चल पड़े। चालक को सीधे डोभा बष्टा जाने को कह दिया, जबकि इसी बीच अफसरों को भी यहां पहुंचने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय डोभा में उन्होंने बच्चों के साथ अभिभावक जैसा व्यवहार किया। टॉफी बांटी और पढ़ाने लग गए। कुछ देर बाद बच्चों की डीएम से दोस्ती हो गई। साथ एक ही लाइन में बैठे और एमडीएम खाने लगे। बच्चों ने भी उनके साथ खूब वक्त गुजारा। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शिक्षकों को कहा कि बच्चों के साथ प्यार और अभिभावक जैसा व्यवहार करें, ताकि वह अच्छी पढ़ाई कर सके। इसके बाद डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज मणिपुर का भी निरीक्षण किया। डीएम ने डोभा बष्टा में जनता दरवार लगाया और समस्याएं सुनी। प्रसूति गृह, गांव में सरकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। मनरेगा के काम, पंचायत भवन और दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त मकान आदि की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने जनता द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply