Breaking News
meter

उर्जा निगम को विभाग के ही कर्मचारी लगा रहे रोज लाखों का चूना

meter

देहरादून, 15-08-2017 (नेशनल वार्ता ब्यूरो) । शहर में उर्जा निगम को विभाग के ही कर्मचारी हर रोज लाखों का चूना लगा रहे हैं। पिछले दिनों कई स्थानों पर इस तरह की शिकायत मिली थी और विभाग के कुछ ऐसे कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आयी थी जो कि संविदा पर विभाग में काम कर रहे हैं।  ऊर्जा निगम की टीम ने पिछले दिनों दून विहार में लगे एक इलेक्ट्रानिक विद्युत मीटर में छेड़छाड़ करने वाले दो सदस्यों को दबोच लिया। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह संविदा पर तैनात एक मीटर रीडर के कहने पर यह काम करते थे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को पता चला कि संविदा पर तैनात जेई के कहने पर पांच सौ रूपए लेकर वह मीटर की डिस्पले में आ रही रीडिग गायब कर देते हैं। इसके एवज में उपभोक्ता से जेई हजारों रूपये हर माह कमा रहा है। इस मामले की जांच भी हुयी और जे ई का तबादला भी गया लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। आज भी कई मौहल्लो में सविंदा वाले कर्मचारी पैसे लेकर मीटर की रीडिंग बदल रहे हैं। इसके लिए बाकायदा पूरा सिस्टम बना हुआ है। यह काम पूरे गढ़वाल और कुमायू क्षेत्र में र्किमयों की मिलीभगत से चल रहा है। जब भी कोई मामला सामने आता है तो विभागीय अधिकारी जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ देते हैं।  हाईवोल्टेज कर गायब कर देते डिस्पले यदि सूत्रों की माने तो इस गिरोह के सदस्य मीटर में हाईवोल्टेज कर उसकी डिस्पले गायब कर देते हैं। खराब होने पर विभाग से नया मीटर ले लिया जाता है। इसक बाद फिर वही खेल शुरू हो जाता है। बताया जा रहा है कि इस तरह के मामले लगातार विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहंी हुयी।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply