Breaking News
aarti ganga

गंगाजल में तमाम औषधीय गुण विद्यमान : दुबे

aarti ganga

हरिद्वार । गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के तहत भेषज विज्ञान विभाग में चल रहे औषधीय पादप महाकुंभ 2021 के अवसर पर आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य संकाय के डीन प्रो. आरसी दुबे ने गंगाजल के महत्व तथा उसके औषधीय गुणों के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि गंगाजल में तमाम औषधीय गुण विद्यमान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रो. तनु जिन्दल ने गंगाजल को पवित्र रखने पर जोर दिया। औषधीय पादप महाकुंभ के मुख्य आयोजक एवं भेषज विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र कुमार राजपूत ने गंगाजल हमारे भारत देश के लिए प्रकृति से प्राप्त बहुत ही बडा उपहार है। गंगाजल के औषधीय गुणों की रक्षा का दायित्व हमारे तथा सभी देशवासियों का फर्ज बनता है। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर रोहित भारद्वाज ने किया। असिस्टेंट प्रोफेसर आरके भूटानी ने भी गंगाजल पर शोध की सराहना की। इस अवसर पर भेषज विज्ञान विभाग के शिक्षक डा. प्रिंस प्रशान्त शर्मा, डा. अभिषेक बंसल, बलवंत सिंह रावत, राजेंद्र यादव, रविंद्र कुमार कांबोज, दीपक सिंह नेगी, डा. पीयुष सिंधल, राहुल सिंह, नरेश कुमार रांगड़, कमल सिंह आदि शामिल रहे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply