Breaking News

एक ही परिवार के आठ कोरोना पॉजिटिव

  • ऋषिकेश । नगर निगम क्षेत्र के सुमन विहार में एक ही परिवार के आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से उक्त क्षेत्र में प्रभावित दो घरों का माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया है। उप राजस्व निरीक्षक तहसील प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि तीन दिन पहले बापूग्राम के सुमन विहार गली नंबर 3 में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने असहज महसूस होने पर कोरोना टेस्ट कराया था। इसमें 8 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी होम आइसोलेशन में हैं।बताया कि कोरोना पॉजिटिवों में पांच महिलाएं और तीन पुरूष हैं। संक्रमण का प्रभाव रोकने को गली नंबर 3 में रविवार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, इसमें दो घरों को पाबंद किया गया है। परिवार के सदस्यों की आवाजाही रोकने को घर के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी गई है। सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन की निगरानी क्षेत्र की आशा वर्कर करेगी।

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …

Leave a Reply