Breaking News
covid 19677879

दून और ऋषिकेश एम्स में एक.एक कोरोना पॉजिटिव

covid 19677879

देहरादून (संवाददाता): ऋषिकेश एम्स के एक कर्मचारी और एक दून अस्पताल में भर्ती एक महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। महिला ने बच्चे का जन्म दिया है और पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले वह सामान्य महिलाओं के साथ वार्ड में भर्ती थी। अब अस्पताल में हड़कंप मचा है। यह महिला आजाद कालोनी की रहने वाली है और यह क्षेत्र पहले ही हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल है। इधर एम्स ऋषिकेश में कार्यरत कर्मचारी क्वारंटाइन के साथ काम कर रहा था और इसमें पुष्टि होने के बाद एम्स में भी खलबली मची है। दून अस्पताल और एम्स में अब कई अन्य के सैंपल लिए गए हैं। फिलवक्त ये दो मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश में पॉजिटिव की संख्या 50 हो गई है।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply