Breaking News
worm

कीड़ाजड़ी दोहन को गए व्यक्ति की ग्लेशियर में गिरने से मौत

worm

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। पंचाचूली में कीड़ाजड़ी दोहन को गए एक व्यक्ति की ग्लेशियर में गिरने से मौत हो गई। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक रिंगु का गोपाल सिंह अपने साथियों के साथ पंचाचूली की तलहटी में कीड़ाजड़ी दोहन को गया था। इसी दौरान गुरुवार देर शाम बलजुड़ी के पास पैर फिसलने से वह ग्लेशियर में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथियों ने बमुश्किल शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव को उनके गांव लाया गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply