Breaking News
ajay bhatt uk

टिकट बंटवारे को लेकर अजय भट्ट और प्रेमचंद अग्रवाल आमने-सामने

ajay bhatt uk

ऋषिकेश (संवाददाता)। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे टिकट दावेदारों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सामने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और सांसद निशंक की भी अजय भट्ट के साथ तीखी नोकझोंक हुई। दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। यह विवाद एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं और अंदर पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच जारी रहा। आपको बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की अंत्येष्टि में हल्द्वानी जाना था। इसकी सूचना मिलते ही ऋषिकेश से टिकट के दावेदार कुसुमलता कंडवाल, कविता शाह, स्नेहलता शर्मा, सरोज डिमरी समेत अन्य दावेदार अपने समर्थकों के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने टिकट आवंटन को लेकर हंगामा किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर टिकट बंटवारे को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक के सामने भी अपनी नाराजगी जताई। जिसके बाद एयरपोर्ट के अंदर वीआइपी गेस्ट हाउस में टिकट बंटवारे को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की बातचीत हुई। जिसमें विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और निशंक ने टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी जताई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अग्रवाल और भट्ट के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर शाम को टिकट की चार अन्य महिला दावेदारों को बिठाकर हल निकाला जाएगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस सुझाव के बाद सभी मंत्री और वरिष्ठ नेता हल्द्वानी को रवाना हो गए।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply