Breaking News

अनुपमा नंद गिरी महाराज का जन्म दिवस आज

वीरेन्द्र देव गौड एवं एम एस चौहान

आज जूना अखाड़ा परम्परा के साधु महाराज श्रीमान् अनुपमा नंद गिरी का पावन जन्म दिवस है। महाराज जी के जन्म दिवस पर उनके प्रति श्रद्धा भाव रखने वाले श्रद्धालु आज हर्ष का अनुभव कर रहे हैं। महाराज जी कड़वा पानी स्थित हरिओम आश्रम के महंत हैं। उनके आश्रम में जहाँ देखो वहीं समाज सेवा का भाव दिखाई देता है। गऊ माता को पूज्य मान कर महंत जी गऊ सेवा का काम भी अपने आश्रम में पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं। ऐसे बच्चे जो दुर्बल आर्थिक परिवारों से होते हैं उन्हें महाराज जी आश्रम में रख कर पढ़ाते लिखाते हैं और उन्हें सनातन हिन्दू परम्परा के संस्कारों से पल्लवित और पुष्पित करने का महत्वपूर्ण काम करते हैं। महाराज जी कई वषों से दिन रात मेहनत करके समाज सेवा में जुटे रहते हैं। हमें उनके प्रिय शिष्यों से पता चला कि वे न्यूनतम समय सोने में खर्च करते हैं। वे जागकर अधिक से अधिक समय समाज सेवा में लगा देते हैं। अनुपमा नंद गिरी महाराज देवादि देव शिवशंकर के भक्त हैं और सनातन हिन्दू संस्कृति के उत्थान के लिए पल-पल समर्पित रहते हैं। इसी समपर्ण भाव के कारण महाराज जी तेगबहादुर मार्ग स्थित सागर गिरी आश्रम में आते हैं और यहाँ के लोगों को अपने प्रवचनों और अपनी भक्ति भावना से सनातन धर्म के प्रति आस्था जागरण का काम करते हैं। उनकी इसी समर्पण भावना का एक उदाहरण है, सागर गिरी आश्रम पर आयोजित होने वाली धार्मिक प्रभात फेरियाँ। पिछले 11 दिनों से अनुपमा नंद गिरी महाराज अपने साथी व्यास जी शिवोहम बाबा के साथ मिल कर नित्य प्रातः 5.00 बजे अपने कड़वा पानी स्थित आश्रम से सागर गिरी आश्रम आते हैं और पूरे हर्षोल्लास के साथ धार्मिक प्रभात फेरी का नेतृत्व करते हैं। यह धार्मिक प्रभात फेरी सचमुच अध्यात्म की ऊँचाई तक ले जाने वाली होती है। इस धार्मिक प्रभात फेरी में सनातन हिन्दू परम्परा के केन्द्र बिन्दु ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सभी परम पूज्य देवी देवताओं का यशगान होता है। महाराज जी ने अपने ही खर्चे पर प्रकाश से सुसज्जित देवी देवताओं से महिमामंडित एक रथ तैयार किया हुआ है। यह रथ अध्यात्म का रथ बन कर धार्मिक प्रभात फेरी की शोभा बढ़ाता है। धार्मिक प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते हैं। सुबह आयोजित होने वाली इस प्रभात फेरी में श्रद्धालु ऐसे मस्त हो जाते हैं जैसे किसी ने उन पर जादू कर दिया हो। आज प्रातः यह धार्मिक प्रभात फेरी सागर गिरी आश्रम से प्रारम्भ होकर रिंग रोड होते हुए अपर राजीव नगर से बलबीर रोड पुल पार कर सागर गिरी आश्रम के पावन पड़ाव तक पहुुँची। यहाँ भजन कीर्तन हुआ साथ में प्रवचन भी होता रहा। आज का पूरा कार्यक्रम बड़ा मनमोहक रहा। पावन आरती से पहले महंत अनुपमा नंद गिरी महाराज को उनके पावन जन्म दिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा बधाईयाँ दी गईं। महाराज जी ने सभी श्रद्धालुओं को देवादिदेव भोलेनाथ की अदृश्य उपस्थित में उनका आशीर्वाद दिया। सागर गिरी आश्रम पवित्र मंत्रों के मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु बराबर सागर गिरि महाराज की पुन्य आत्मा की उपस्थिति का भी आभास करते रहे। आज सायं पाँच बजे आश्रम में खीर पकाई जाएगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खीर भेंट की जाएगी। इस तरह पूज्य अनुपमानंद गिरि महाराज का जन्म दिवस श्रद्धालुओं की इच्छा से मनाया जाएगा। श्रद्धालु पाठकों से अपेक्षा है कि वे सागर गिरि आश्रम आकर इस खीर समारोह का आनंद प्राप्त करें।


Check Also

सियाराम बाबा एक बेजोड़ तपस्वी हैं

-वीरेन्द्र देव गौड़ एवं एम एस चौहान लगभग 109 साल के सियाराम बाबा जो कि …