Breaking News

सराहना:राजधानी में भी दिखा मार्शल आर्ट का जलवा,सप्ताह का था शिविर

No description available.

देहरादून। कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। शिवानी गुप्ता इंटरनेशनल मार्शल आर्ट प्लेयर जिसकी चर्चा देश विदेश में है।वह इन दिनों उत्तराखंड की जगह जगह जाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही हैं। दअरसल नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति के तत्वाधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खीबाग में देवभूमि ऋषिकेश कराटे ट्रेनिंग सेंटर द्वारा महिला सशक्तिकरण साप्ताहिक शिविर के समापन समारोह में कराटे कोच शिवानी गुप्ता द्वारा नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों के साथ कराटे डेमो की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। जिसमें खिलाड़ियों ने बेसिक गतिविधियों से साथ बच्चो ने हाथ, पैर, पीठ, सिर से मार्बल भी तोड़े और अंत में भारत माता को याद कर नारे लगाए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती, शिवानी गुप्ता द्वारा निरंतर चल रहे इन शिविरों से बेटियो का साहस बढ़ेगा और बेटियां देश विदेशो में भारत का नाम रोशन करेंगी।। समापन कार्यक्रम में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति अध्यक्ष आर. के. बक्शी उपाध्यक्ष ज्योत्सना शर्मा , संयुक्त सचिव गीतिका शर्मा, नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति यूथ विंग अध्यक्ष विनायक शर्मा स्वामी, कोषाध्यक्ष नितिका शर्मा,विपिन डोगरा,बबीता गुप्ता, राहुल गुप्ता ,खुशबू शर्मा, वैभव मित्तल,एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply