Breaking News
Army recruitment

सेना भर्ती के दौरान भगदड़, 1 की मौत, 5 घायल

Army recruitment

रोहतास । बिहार के रोहतास जिले में डेहरी इलाके में स्थित बीएमपी परिसर में सेना भर्ती के दौरान लगी लाइन में बुधवार सुबह भगदड़ मच गई। इस दौरान एक की मौत और पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। यहां पिछले पांच दिनों से सेना भर्ती जारी है। इसके लिए अभ्यर्थी मंगलवार रात से ही यहां आकर रुके हुए थे। रात दो बजे के करीब सीटी बजने पर भारी कोहरे और कड़कड़ाती ठंड में भी सभी युवक लाइन में लगने के लिए प्रयास करने लगे। तभी अभ्यर्थियों द्वारा किसी बात पर हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक अभ्यर्थी की मौत जबकि पांच घायल हो गए।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply