Breaking News
Badrinath

श्रद्धालुओं को टोकन के लिए नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजारः बीडी सिंह

Badrinath

चमोली (संवाददाता) । अब बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को टोकन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बदरी-केदार मंदिर समिति ने सॉफ्टवेयर को अपडेट किया है। इससे टोकन जल्दी मिल सकेगा। इसके लिए टोकन काउंटर की संख्या भी चार से बढ़ाकर पांच कर दी गई है। टोकन में श्रद्धालु का नाम और पते के साथ ही दर्शन करने का समय भी अंकित होगा। इससे श्रद्धालु मंदिर में कतार में खड़े रहने की बजाए अपने वक्त का बेहतर उपयोग कर पाएंगे।  वर्ष 2012 में बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया था। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर काउंटरों की स्थापना की गई, लेकिन अभी टोकन के लिए भी श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ता है। बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि सॉफ्टवेयर पुराना होने के कारण कई बार सिस्टम हैंग हो जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को भी दिक्कत होती थी। उन्होंने बताया कि नए सिस्टम से बेहद कम समय में अधिक श्रद्धालुओं के लिए टोकन जारी किया जा सकेगा। इसके अलावा टोकन काउंटर की संख्या में भी वृद्धि की गई है।  अब तक धाम में अभिषेक व महाभिषेक पूजा की पर्चियां मंदिर परिक्रमा परिसर में मंदिर समिति के अधिकारियों काट रहे थे। पूजा की पर्ची काटने के लिए भी श्रद्धालुओं को लंबी लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता था। मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि इस बार मंदिर समिति ने टोकन काउंटरों पर ही पूजा की पर्चियां देने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालुओं को दो बार लाइन में लगने से निजात मिल जाएगी।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply