Breaking News

भारत स्काउट एवं गाइड उत्तराखंड द्वारा 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 तक एक महत्वपूर्ण सात दिवसीय प्रदेश स्तरीय HWB कोर्स फॉर गाइड विंग का किया आयोजन

देहरादून।  भारत स्काउट एवं गाइड उत्तराखंड द्वारा 3 अक्टूबर 2025 से 9 अक्टूबर 2025 तक एक महत्वपूर्ण सात दिवसीय प्रदेश स्तरीय HWB कोर्स फॉर गाइड विंग, बेसिक कोर्स का आयोजन प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर भोपाल पानी, देहरादून में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 8 अक्टूबर 2025 को समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता  हरीश कोठारी जी ने की। कार्यक्रम के दौरान HWB कोर्स के तहत विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए और Scout बिट्स वितरण समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन कला, डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस  श्यामेंद्र साहू, प्रदेशिक संगठन आयुक्त श्रीमती अंजलि चंदोला, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त  राम सिंह नेगी सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान की। इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्काउट एवं गाइड के उद्देश्यों और युवा सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देता है। (प्रेषक -विश्व प्रकाश मेहरा, मीडिया कॉरेस्पोंडेंस भारत स्काउट एंड गाइड)

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …