Breaking News
bjp

भाजपा नेता को किया गिरफ्तार

bjp

हरिद्वार (संवाददाता)। बागेश्वर के एक केस में चेक बाउंस होने के मामले फंसे भाजपा नेता को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेता भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। ज्वालापुर पुलिस भाजपा नेता को बागेश्वर कोर्ट में पेश करने के लिए हरिद्वार से ले गई है। पुलिस के मुताबिक बागेश्वर में भाजपा नेता आदित्य नागर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। बिजनेस डील में दिए गया भाजपा नेता आदित्य नागर का चेक बाउंस हो गया था। जिसके बाद आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ बागेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद भाजपा नेता पेशी पर नहीं गए और आदित्य नागर के वारंट जारी हो गए। ज्वालापुर पुलिस ने मंगलवार को ज्वालापुर स्थित घर पर दबिश देकर भाजपा नेता आदित्य नागर को गिरफ्तार कर लिया। आदित्य को बागेश्वर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। हरिद्वार से आदित्य को लेकर ज्वालापुर पुलिस बागेश्वर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भाजपा नेता के कई वारंट आ चुके हैं। बता दें की आरोपी आदित्य गोयल भाजपा के ओबीसी मोर्चा में हरिद्वार का जिलाध्यक्ष है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आदित्य नागर पुत्र रविंद्र नागर निवासी ज्वालापुर को गिरफ्तार कर बागेश्वर भेजा गया है। 

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply