Breaking News
bjp uttarakhand

निशंक के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों ने मिष्ठाई बांटकर मनाई खुशी

bjp uttarakhand

अल्मोड़ा (संवाददाता)। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरित किया। शुक्रवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निशंक के कैबिनेट मंत्री बनने पर कार्यकर्ता ने हर्ष जताया। कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि डा. निशंक को कैबिनेट मंत्री बनाने से उत्तराखंड के विकास को नये आयाम मिलेगें। जिला महामंत्री रवि रौतेला ने कहा कि डा. निशंक के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में अजय वर्मा, कृष्ण बहादुर, मनोज जोशी, अमित साह, निर्मला जोशी, किरन पंत, मीना भैसोड़ा, विद्या बिष्ट, बीना नयाल, पूनम पालीवाल, इंदु प्रभा जोशी, रमा जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, जगदीश भट्ट, गोविंद, सुनील जोशी, दीपक टम्टा, मुकुल कुमार, पियूष कुमार, संतोष, इंद्र सिंह नेगी, चंपा पांडे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर निशंक के कैबिनेट मंत्री बनने पर विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, राज्य मंत्री रेखा आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल ने बधाई प्रेषित की है।

Check Also

टनल हादसे पर सीएम धामी अलर्ट, मजदूरों की सुरक्षा के लिए पूरी मशीनरी मैदान में

चमोली THDC टनल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति पर नजर बनाए …

Leave a Reply