Breaking News
busnwn

पेड़ पर लटकी बस, सभी यात्री सुरक्षित

busnwn

उत्तरकाशी (नेशनल वार्ता संवाददाता) । ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमांद कैंटीन के पास उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक पेड़ पर अटक गई। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं किसी को चोटे नहीं आई है। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे एक बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई और पेड़ पर अटक गई। गनीमत यह रही की बस पेड़ पर अटक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस पर सवारियों ने शोर मचा दिया। डरते-डरते सवार बस से बाहर निकले। बस में लगभग 15 सवारी थी, सभी यात्री सकुशल है। बाद में सवारियां दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं बाइक सवार जसपाल(25) पुत्र कमल ङ्क्षसह निवासी कोटीगाड व रोशन (25) पुत्र गिरारी निवासी नौली, तहसील कंडीसौड़ को हल्की चोटे आई है जिन्हें 108 सेवा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बस को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply