Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण सुना

देहरादून (सूचना विभाग) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का १०१ वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की बात की। हमें जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने हैं। अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देना है। वर्षा जल संचयन की दिशा में भी विशेष प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर देशभर में लोगों द्वारा सामाजिक सरोकारों से संबंधित अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगो का जिक्र किया जाता है और उनसे बात कर प्रोत्साहित किया जाता है, इससे अन्य लोगों को समाज सेवा के लिए विशिष्ट कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …