Breaking News

मुख्यमंत्री ने साईकिल चला कर किया चेस फाॅर इण्डिया कार्यक्रम में प्रतिभाग

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज भ्रमण कार्यक्रम के दुसरे दिन तय कार्यक्रम के अनुसार अतिथि गृह ऐनेक्सी पन्तनगर परिसर में पौधारोपण कर चेस फाॅर इण्डिया कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व साईकिल चला कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होने खिलाड़ियो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। तदोपरान्त प0 गोविन्द वल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होने पन्तनगर से स्वागत रथ पर सवार होकर नगला में स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर मा0 मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री ने कनकपुर में शहीद अमर देव बहादुर समृति द्वार का लोकार्पण किया व राजकीय इण्टर काॅलेज, कनकपुर का नाम शहीद के नाम पर रखने की घोषणा की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने शहीद के पिता शेर बहादुर, माता लक्ष्मी देवी को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होने अपने स्वागत रथ से आगे बढ़ते हुए नारायणपुर तिराहा पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए उन्हे नमन किया। इसी क्रम में लालपुर होते हुए किच्छा पहुंचकर आदित्य चैक पर सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण व बण्डिया (खुर्पिया फार्म) किच्छा में बस अड्डे के निर्माण का शिलान्यास किया। तदोपरान्त मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत रथ सितारगंजनानकमत्ता के लिए आगे बढ़ा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व आम जन में भारी उत्साह दिखाई दिया। जगहजगह मा0 मुख्यमंत्री जी का ढोलनगाड़ों, फूलमालाओं, गुलाल आदि से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने सबका अभिवादन किया। मा0 मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता डेरा साहिब पहुंचे, जहां डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह द्वारा उनका मुकुट पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात गुरूद्वारा साहिब में उन्होने माथा टेक कर प्रदेश के अमन चैन व खुशहाली की कामना की जहां गुरूद्वारा प्रमुख ने मा0 मुख्यमंत्री को सरोपा व समृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री श्री यतिश्वरानन्द, मा0 अध्यक्ष वन विकास निगम श्री सुरेश परिहार, विधायक श्री राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, डा0 प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष श्री शिव अरोरा, सचिव मुख्यमंत्री शैलैश बगोली, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तराखण्ड ओलम्पिक खेल के सचिव डाॅ0 डीके सिंह सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply