Breaking News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सड़क निर्माण के लिये वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई सड़क निर्माण से सम्बन्धित घोषणाओं के लिये प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पुरोला के डामटा कण्डारी मोटर मार्ग के ग्राम ढूईक से तिनतुनियाथात तक नये मोटर मार्ग निर्माण हेतु 21.32 लाख, विकासखण्ड जयहरीखाल के मोलखण्डी अकरी एवं मोलखण्डी सकरी के नये मोटरमार्ग निर्माण हेतु 56.33 लाख, विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के ख्यासी से डाण्डा तक नये मोटर मार्ग के लिये 78.20 लाख, नरेन्द्रनगर में मुन्नाखाल-किरौंड-बौंठ नये मोटर मार्ग निर्माण हेतु 40.49 लाख, रामनगर में मालधनचौड़ न0 2 में सड़क निर्माण हेतु 80.15 लाख, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के मेहूंवाला में तेलपुर चौक से हरभजवाला तक सड़क चौड़ीकरण हेतु 2.65 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाला के ग्वीलाणी-ताडकेश्वर मोटर मार्ग निर्माण हेतु 35.72 लाख, अल्मोड़ा में वन विभाग रेस्ट हाउस दलमोटी से हलमाटी तथा विकासखण्ड द्वाराहाट के कालिका दलमोटी मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण हेतु 2.94 करोड़, सहसपुर में केरन फैक्ट्री के पास नाले पर पुल निर्माण हेतु 17.85 लाख, खटीमा के अमाउ खेतलसण्डा खाम में 4 कि0मी0 आन्तरिक मार्ग में टाईल्स लगाने हेतु 1.96 लाख, रामनगर में गांधीनगर मार्ग से ढ़ेला बैराज व शमशान घाट तक मार्ग निर्माण हेतु 94.23 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply