Breaking News
37648 1615466591

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी के आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की

37648 1615466591

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल(से.नि.) श्री भुवन चंद्र खंडूडी जी के आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जन. श्री खंडूडी जी हमेशा से ही उनके आदर्श रहे हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल(से.नि.) भुवन चंद्र खंडूडी जी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत जी एक योग्य, कार्यकुशल, बेदाग छवि के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी छवि बेदाग रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल(से.नि.) श्री भुवन चंद्र खंडूडी एवं श्रीमती खंडूड़ी से आशीर्वाद भी ग्रहण किया। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply