Breaking News

सीएम धामी ने इन्दिरा मार्केट में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इन्दिरा मार्केट, देहरादून के निकट विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें लगभग २५७ करोड़ रूपये की योजनाओं शिलान्यास एवं लगभग ७ करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें लगभग २४२ करोड़ की लागत के इन्दिरा मार्केट रिडेवलपमेंट का शिलान्यास भी शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, ये सभी योजनाएं तय सीमा के अन्दर पूर्ण की जायेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। जिन कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही दिखाई गई है, उन पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जाएं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में कोविड के निदान के लिए दोदो स्वदेशी वैक्सीन बनी। भारत ने अन्य देशों को भी कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराई। केन्द्र सरकार से राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास विहीनों को आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा रोडमैप बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सभी के सहयोग से उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा। शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि जिन योजनाओं का आज लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन योजनाओं से आम जन को काफी सुविधाएं होंगी। इन्दिरा मार्केट रिडेवलपमेंट होने से एक बड़ी समस्या का समाधान होगा। इसके तहत ५८१ दुकानें एवं ५६ कियोस्क बनेंगे। १०५० वाहनों की क्षमता की पार्किंग बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। राजपुर विधायक खजानदास ने उनकी विधानसभा के लिए बड़ी सौगातें देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट होने से एक बड़ी समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल गोयल,  विश्वास डाबर,  पुनीत मित्तल, जिलाधिकारी सोनिका एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …