Breaking News

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलैक्ट्रिक बसों का किया शुभारंभ

-सीएम ने इलैक्ट्रिक बस ISBT से मालदेवता एवं सहसपुर रोड के संचालन का किया शुभारम्भ 

देहरादून (सू0वि0)।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलैक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया ISBT से मालदेवता और ISBT से सहसपुर रोड चलेंगी इलैक्ट्रिक बसें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दून कनैक्ट सेवा के अंतर्गत 20 बसों का संचालन देहरादून शहर के ०४ मार्गों पर पहले से किया जा रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत १० इलैक्ट्रिक बसों का विस्तारित मार्ग ISBT से मालदेवता एवं ISBT से सहसपुर रोड के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने टिकिट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून में पहले से ही किया जा रहा है। उन्होंने सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून  सोनिका को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि इन बसों के आनेजाने की समयावधि की आम जन को जानकारी हो। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत अब जो 30इलैक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही है। इससे देहरादून के विभिन्न यात्रा मार्गों पर जाने के लिए यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यात्रियों को आवागमन के लिए सहज एवं सरल सुविधा मिलेगी। इलैक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। ग्रीन एवं क्लीन सिटी के लिए भी इन बसों के संचालन से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु एंव ध्वनि प्रदुषण कम होगा। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दून कनैक्ट सेवा के अंतर्गत २० बसों का संचालन देहरादून शहर के ०४ मार्गों ISBT से राजपुर, ISBT से रायपुर सेलाकुई, ISBT से सहस्त्रधारा एवं ISBT से एयरपोर्ट तक पहले से ही संचालन किया जा रहा है। इनमें अभी तक कुल १२.४७ लाख यात्रियों द्वारा सफर किया जा चुका है तथा कुल २ करोड़ ४१ लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। पहले से चल रही बसों में यात्रियों की अधिक संख्या एवं स्थानीय निवासियों एवं यात्रियों के द्वारा अतिरिक्त बसों की इस रूट पर मांग के दृष्टिगत स्थानीय जनता को अधिकतम लाभ पहुचाने के लिए आई०एस०बी०टी० से रायपुर रूट को विस्तारित कर मालदेवता तथा ISBT से सेलाकुई रूट को विस्तारित कर सहसपुर तक नई बसों को संचालित किया जा रहा है । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल,  गणेश जोशी, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया, सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका उपस्थित थे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …