Breaking News
cm u

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को वितरित किये चेक

cm u

देहरादून । (सू.ब्यूरो) मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद जीत बहादुर थापा के बंजारावाला आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। विगत माह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए लांस नायक जीत बहादुर थापा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने शहीद जीत बहादुर थापा की माता जी श्रीमती सावित्री देवी को चार लाख रुपए तथा पत्नी श्रीमती रानी थापा को 6 लाख तथा दो लाख की अनुमन्य राशि का चेक सौंपा। इसके साथ ही शहीद थापा की पत्नी को उपनल के माध्यम से नौकरी का नियुक्ति पत्र भी सौंपा। शहीद की पत्नी को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि बंजारावाला के अंदर आने वाले सड़क को पक्का करवाया जाएगा तथा शहीद जीत बहादुर थापा के नाम पर उसका नामकरण किया जाएगा।    

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply