Breaking News
suchna director

इन्सपेक्टर बलजीत के प्रयास प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी होंगे-दीपेन्द्र कुमार चौधरी

suchna director

देहरादून (सू0वि0) । आबकारी आयुक्त श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने आबकारी विभाग में तैनात इन्सपेक्टर श्री बलजीत सिंह को चण्डीगढ़ में 28 व 29 जनवरी 2019 को आयोजित आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने तथा उत्तराखंड के बेस्ट प्लेयर चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। सोमवार को ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग 86 किग्रा कैटगरी तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आबकारी विभाग के इन्सपेक्टर श्री बलजीत सिंह ने आबकारी आयुक्त श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी से भेंट की। श्री बलजीत सिंह ने आबकारी आयुक्त को जानकारी दी कि मई 2019 में दक्षिण अफ्रीका में वर्ल्ड सिविल सर्विसेज रेसलिंग प्रतियोगिता प्रस्तावित है, जिसमें वे प्रतिभाग करेंगे। आबकारी आयुक्त श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने श्री बलजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस सराहनीय प्रदर्शन से प्रदेश व आबकारी विभाग का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए श्री बलजीत सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री बलजीत के प्रयास प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी होंगे। श्री बलजीत सिंह बाजपुर के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में खटीमा में आबकारी इन्सपेक्टर के पद पर तैनात हैं। श्री प्रदीप शर्मा एवं श्री सतपाल इनके कोच हैं।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply