Breaking News

आर्थिक रूप से सहयोग मिलने से विपत्तिग्रस्त परिवार को मिल रही राहत: अकबर

-कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने २ विपत्तिग्रस्त परिवार को किया ८ लाख रूपए का चेक वितरण किया

-प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से की जा रही कार्यवाही

रायपुर (जनसंपर्क विभाग) । छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान ०२ विपत्तिग्रस्त परिवारों को ८ लाख रुपए का चेक वितरण किया। मंत्री  अकबर ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवारों के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण करते समय मंत्री  अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सहयोग मिलने से विपत्तिग्रस्त परिवार को राहत मिल रही है। मंत्री  अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत मंडलाटोला के  दशरथ और ग्राम बरकुही निवासी अयोध्या को आरबीसी ६-४ के तहत ४ लाख रुपए का चेक वितरण किया। चेक वितरण के दौरान जिला पंचायत उपाघ्यक्ष प्रतिनिधि  होरी साहू, जिला कृषि उपज मंड़ी  निलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू,  प्रभाती मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि  मोहम्मद अकबर जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। जितने भी प्रकरण हुए है, उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठनाईयों का सामना न करना पड़ें, इसलिए वे खुद उनके घर पहुंचकर विपत्तिग्रस्त परिवार से भेंट मुलाकात कर उन्हे आर्थिक सहायता राशि की चेक प्रदान कर रहे है।


Check Also

सीएम धामी छतीसगढ में नव निवनिर्वाचित सीएम विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में हुये शामिल

देहरादून (सू0वि0)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर, छतीसगढ में नव निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ …