Breaking News
Diwali 098

दीपावली में रावण राज्य का आतंक

Diwali 098

राम जी अयोध्या वापसी की आई बरसी 
शुभ दीपावली की इन्तजार में आँखे तरसीं
पर हाय हर दीपावली में हम
रामराज्य से दूर होते जाते
रावण राज्य की खुशहाली की तमाम रस्में निभाते।

मासं मदिरा जुआ शोर-शराबा
बम-पटाखा बारूद दिल-दहला देने वाला धमाका 
मरीज बूढ़ा बच्चा हिल कर रह जाता
मुँह में राम व्यवहार में रावण छा जाता 
सच, दीपावली में जमकर रोना आता।

बमों-पटाखों को फोड़-फोड़कर
जिस नालायक का मन मुस्काता
उस अनाड़ी राम-विरोधी पर तरस आता 
राम-राज्य की शांति दीपावली में खााक हो जाती
चारों तरफ बारूद की गंध फैल जाती 
किसी को राम की मर्यादा की सुध नहीं आती
अरे! रावण के भक्तो 
श्री राम चाहते शांति सुरक्षा खुशहाली
बस जलाओ मन से सिर्फ एक दिया-बाती 
बम-पटाखों से करो तौबा साथी
मत बनो दीपावली में आंकवादी खुरापाती।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply