Breaking News
dog vs people

कुत्तों के झुंड ने किशोर को नोंचा

dog vs people

रुड़की (संवाददाता)। आवारा कुत्तों के झुंड ने एक किशोर पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोंच डाला। ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बचाया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव निवासी अनीश की गांव के पास ही परचून की दुकान है। सोमवार सुबह उसका 14 वर्षीय पुत्र अहतसाम दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास ही आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। एकाएक हुई घटना से किशोर जान बचाकर भागने लगा। कुत्तों ने हमला कर उसे नीचे गिरा दिया और उसे बुरी तरह से नोंच लिया। हालांकि किशोर कुत्तों से भिड़ गया, लेकिन छह से अधिक कुत्तों से वह ज्यादा देर तक नहीं लड़ सका। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर पर आए ग्रामीणों ने कुत्तों पर लाठी-डंडों से प्रहार कर उसे बचाया। इस हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इससे पहले सिकंदरपुर गांव में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि आवारा कुत्तों का झुंड गांव के आसपास घूमता रहता है। अकेला देखते ही वह हमलावर हो जाते हैं। कई बार इसकी शिकायत प्रशासनिक अफसरों से की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply