- देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार रात तीव्र भूकंप के झटके महसूस किए गए. दिल्ली के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता ५.५ मापी गई है. ये भूकंप ८.४९ मिनट पर आया. इसका केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में था. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर ३० किलोमीटर की गहराई में था. हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से भी भूकंप के झटके की सूचना मिली है. अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
Check Also
जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी
देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …
National Warta News