Breaking News
ganesh

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतिभागियों को वितरित किये पुरस्कार

ganesh

देहरादून (संवाददाता) । दुर्गा मंदिर डाकरा में खाडू श्याम सेवा मण्डल डाकरा एवं एंटीक्रप्सन क्राइम पेट्रोल संस्था द्वारा आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर आयोजित आर्ट प्रतियोगिता के आयोजन में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुॅचने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर श्री खाडू श्याम सेवा मण्डल डाकरा एवं एंटीक्रप्सन क्राइम पेट्रोल संस्था के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा व्यवस्था सहित कुल 08 विषयों में आयोजित इस कला प्रतियोगिता से बच्चों की जानकारी वृद्घि हुई है और उनके मनोबल को भी बढ़ावा मिला है। उन्होनें कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान का शुभारभ 22 जनवरी 2015 को किया गया था, इसका मुख्य फोकस हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, उत्तराखण्ड आदि राज्यों महिला लिंगानुपात को उच्चतम स्तर पर ले जाने का था। ओलंपिक 2016 की विजेता साक्षी मलिक को इसका ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को भी बढ़ावा देने के लिए बच्चों द्वारा इस कला प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सराहा गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी अत्यधिक महत्व दिया जाना इस प्रतियोगिता की खास सफलता रही। विधायक जोशी ने कहा कि देहरादून का पर्यावरण इतना दूषित हो गया है कि कानपुर, लखनऊ और गाजियाबाद जैसे महानगरों को भी पीछे कर दिया है। विधायक जोशी ने इस विषय पर अत्यधिक चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमें स्वयं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी और अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। श्री खाडू श्याम सेवा मण्डल डाकरा के प्रतिनिधि हरिराम गुन्ता ने बताया कि कला प्रतियोगिता में कुल 146 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। तीन श्रेणियों में, जिसमें कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8, तथा कक्षा 9 से 10, प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें कुल 13 प्रतिभागियों को प्रथम, द्घितीय, तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर खाडू श्याम सेवा मण्डल डाकरा से हरिराम गुन्ता, एंटीक्रप्सन क्राइम पेट्रोल संस्था से संजय अग्रवाल, मंहत भरतगिरी जी, पंडि़त सुभाष सम्पत्ति, मयूर गुन्ता, श्रीकांत वर्मा, विनय गुन्ता, अंकुर अग्रवाल, संजय, राजेश अग्रवाल, अंचल गुन्ता, टी0डी0 भूटिया, संजय नौटियाल, अनुज रोहिला आदि उपस्थित रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply